प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के किसानों की जैविक उत्पादों की लगायी गयी प्रदर्शनी को सराहा

इंदौर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में श्रीअन्न (मिलेट्स) फूड फेस्टिवल का अवलोकन कर जैविक महोत्सव को सराहा। यहाँ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों से जानकारी भी ली। इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं पर आयोजित जैविक महोत्सव पर स्थापित गाय की प्रतिमा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ़ोटो भी खिंचवाए। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे ।
