मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में शून्य से शिखर सम्मान-2025 में हुए शामिल
100 करोड़ का होटल बनाने पर 30 करोड़ और 100 करोड़ का हॉस्पिटल बनाने पर 20 करोड़ की छूट दी जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज होटल एसेंशिया में आयोजित अग्निबाण के शून्य से शिखर सम्मान -2025 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंदौर का अपना एक रोल है। इंदौर में मेट्रोपोलिटन का नक्शा बनाया गया है, जो भविष्य की योजना को साकार करेगा। आज जो मेट्रोपॉलिटन का नक्शा बना है, 14000 किलोमीटर का है। उन्होंने कहा कि इंदौर से लेकर रतलाम व रतलाम से लेकर शाजापुर तक सराउंडिंग पूरे क्षेत्र में यह मेट्रोपोलिटन का हमारा नक्शा इंदौर-भोपाल के साथ उसका क्लीन सिटी के रूप में जुड़ाव होगा। साथ ही सीहोर और शाजापुर, राजगढ़ जिले के साथ होगा। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जो भविष्य की दृष्टि से महानगर की श्रेणी में इंदौर का जो क्षेत्र बनेगा। इसी आधार पर भविष्य की इमारतें खड़ी होंगी। निर्माण का अगला पढ़ाव तय होगा। उन्होंने बताया कि हमने इंदौर के विकास की कई परियोजनाओ पर काम किया है। यहां मेट्रो ट्रेन भी चलेगी और भूमिगत होकर चलेगी। इस कार्य में जो राशि लगेगी सरकार देगी। इसी प्रकार से शहर की खूबसूरती को ख़त्म नहीं करेंगे। एलिवेटेड रोड भी बनेगा, एलिवेटेड रोड से जनता को जहाँ सुविधा होगी वहाँ उन्हें रास्ते भी देंगे। उन्होंने कहा की पाँच साल के अंदर विकास परक बजट डबल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा की शासन 18 प्रकार के अलग-अलग व्यापार-व्यवसाय की योजनाओं पर काम कर रही है। अलग-अलग प्रकार से नए नवाचारों के आधार पर और क्या-क्या हो सकता है। उन्होंने कहा की अभी नए अवसर तलाशने और बेहतर तकनीक से जुड़ने की आवश्यकता है। ड्रोन टेक्नोलॉजी से लेकर सेमी कंडक्टर तक, आईटी से लेकर हेल्थ तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से वेलनेस और टूरिज्म तक, हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारियां जारी है। हर क्षेत्र में इनोवेशन किया जाएगा। मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने में शासन पीछे नहीं रहेगा। यहां 100 करोड़ रुपये का होटल बनाने पर 30 करोड़ रुपये और 100 करोड़ रूपये का हॉस्पिटल बनाने पर 20 करोड़ रूपयेकी छूट दी जाएगी। क्योंकि सरकार को भी राज्य में निवेश के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, अग्निबाण के प्रधान संपादक श्री राजेश चेलावत, डायरेक्टर श्री किशोर चेलावत, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त श्री संतोष सिंह कलेक्टर श्री शिवम वर्मा उपस्थित रहे।
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शून्य से शिखर अर्जित करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान
स्पेशल अवॉर्ड्स अंतर्गत श्री विनोद अग्रवाल को राष्ट्रीय गौरव आवार्ड, प्रेम गोयल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, श्री गुरमितसिंह (पिंटू) छाबड़ा को एक्सीलेंस अवार्ड, श्री विजय मेहता को जैन रत्न अवार्ड, श्री विनीत शर्मा (ओमेक्स) (विजनरी अवार्ड) तथा श्री नरेन्द्र विपिन कंधारी (शिखर अवार्ड) को सम्मानित किया गया । प्राइड्स ऑफ इंदौर अंतर्गत अवार्ड्स (प्राइड ऑफ इंदौर) भरत मोदी – एमडी, मधुमिलन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, उद्योगपति एवं समाजसेवी, मोहन चुघ – एम चुघ ग्रुप, विष्णुप्रसाद बिंदल – स्वस्तिक कोल एंड लॉजिस्टिक प्रा. लि., विजय बड़जात्या – हिन्दुस्तान फॉस्फेट प्रा. लि. एवं जय किसान एग्रो प्रोडक्ट, नवीन गोधा – फाउंडर एवं डायरेक्टर, प्रगति सुभराज ग्रुप, मनीष शाहरा – संस्थापक, रुचि रियलिटी, अश्विन मेहता – डायरेक्टर, सार्थक ग्रुप, वीरेंद्र गुप्ता – हाई लिंक ग्रुप, डायरेक्टर, अशोक एरन – एरन ग्रुप, करतार वलभानी – डायरेक्टर, आरबीडी ग्रुप, सुमित सूरी एवं हेमंत सूरी – ओमनी समूह, पंकज पांडे – डायरेक्टर, आराध्या डेवलपर्स, नितिन रोचलानी – रुद्राक्ष ग्रुप, कुलभूषण मित्तल – चेयरमैन, ज्ञानशीला ग्रुप ऑफ कंपनीज, श्याम ठाकुर – बिजनेसमैन एवं समाजसेवी, अशोक खंडेलवाल – बिजनेसमैन, मनीष सुराणा – डायरेक्टर, मनीष ड्रेसेस, राजा मांधवानी – डायरेक्टर, वेदा होम्स एवं वेदा कम्यून, विजय भट्ट – चेयरमैन, बालाजी ग्रुप ऑफ कंपनीज, धीरज गर्ग – संचालक, उषाराज फ्यूल्स एवं उषाराज ऊर्जा पेट्रोल पंप, राजेश जैन (युवा) श्री रजत सेल्स कॉर्पोरेशन एवं रोचक इंडस्ट्रीज, अखिलेश जैन सिंघई – चेतक क्रिएशन, तेज कुमार गंगवाल – गंगवाल ग्रुप, संजय जैन मोगरा – सिविल इंजीनियर, ललित कुमार छल्लानी – डायरेक्टर, सार्थक पीवीसी इंडिया प्रा. लि.,भंवरीलाल मिठाई – नवीन सैनी, सुनील सैनी, ऑनर एवं ए. के. पंकज – संस्थापक, गैलेक्सी प्रीमियम इंफ्रा प्रा. लि.को सम्मानित किया गया।
