
मानपुर थाना से महज ५० मीटर की दूरी हाईवे पर महाकाल रेस्टारेंट के सामने एक आयशर जिसमें गुजरात से पावडर भरकर पीथमपुर ले जाया जा रहा था वह रूकी और चालक राजेंद्र चाय पीने रेस्टारेंट में गया। इतनी देर में उसकी आयशर ने आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से पीछे की ओर समीप ही एक आयशर और खड़ी थी, उसका ड्रायवर कुछ समझ पाता और अपनी आयशर का हटाता उसके पहले ही उस आयशर ने भी आग पकड़ ली और देखते ही देखते दोनों में जमकर आग और धुएं के गुबार दूर तक देखें गए। तत्काल इसकी सूचना मानपुर नगर परिषद को की गई और मौके पर फायर दमकल भी भेजी गई। तीव्र गति से भड़की आग ने दोनों आयशर को पूरी तरह चपेट में लेकर खाक कर दिया। इस मामले में पुलिस से जानकारी ली तो पुलिस का इतना ही कहना था कि हां आग लगी है और आग में गाड़ियों के नम्बर प्लेट भी जल गई है, इसलिए अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। इस मामले में जांच की जा रही है कि आग वैâसे लगी और क्या सामान भरा था यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया।
