अशासकीय विद्यालयों के संगठन सहयोग की बाणगंगा इकाई का स्नेह सम्मेलन में इकाई का पुनर्गठन किया गया एवं आगामी इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कॉम्पीटिशन तथा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए गुरु मंत्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उपरोक्त जानकारी अध्यक्ष आशीष तिवारी ने दी ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराया गया क्षेत्रीय बाणगंगा ईकाई में इकाई प्रभारी सत्याकुमार पटेल अध्यक्ष मनोज जैन सचिव सुधीर गौतम कोषाध्यक्ष बलराम साहू स सचिव हरेन्द्र हजारी उपाध्यक्ष बिहारी लाल राठौड़ संजय पिपलोदिया अनिल त्रिपाठी रुपेश सोलंकी कार्यसमिति सदस्य रघुवीर ठाकुर नवीन रघुवंशी नारायण झा अंकित जायसवाल
योगेश राय साकेत बादल श्रीमती नीलम गर्ग श्रीमती गीता गौतम
श्रीमती पुष्पा चौधरी श्रीमती सुनीता यादव श्रीमती रीना जैन
श्रीमती निशा रॉय को मनोनीत किया गया । दायित्व बोध सर्व श्री अजय कुशवाह मणिशंकर राजौरिया शंभू दयाल प्रजापत मोहन तिवारी राधेश्याम जमाले ने कराया l
अशोक यादव ने स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को लेकर चर्चा की एवं आकाश पटेल ने गुरुमंत्र कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की कार्यक्रम का संचालन सत्यकुमार पटेल ने किया एवं अंत में आभार सुनील यादव ने किया ।
