कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने पशु औषधालय सेण्डल, जिला इंदौर के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री माधु रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं इंदौर संभाग इंदौर निर्धारित किया गया है।
श्री माधु रावत द्वारा अनुचित तरीके से ऑनलाईन उपस्थिति (सार्थन एप) दर्ज करने, भारत पशुधन एप पर कृत्रिम गर्भाधान का कार्य एवं प्रविष्टी शून्य होने, शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता, शासकीय नियमों की अवहेलना करने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री रावत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
—
