
भाजपा ने इंदौर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की…
सात उपाध्यक्ष तीन महामंत्री सात मंत्री के साथ जिला भाजपा की टीम घोषित
जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने सबको साधा जिले में बनाया समन्वय
इंदौर । भारतीय जनता पार्टी इंदौर जिला के कार्यकारिणी आज प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने घोषित की। सात उपाध्यक्ष तीन महामंत्री सात मंत्री के साथ जिला भाजपा की टीम घोषित कार्यकारणी में देपालपुर ,सावेर, महू, राउ की श्रवण सेना तैयार हुई है। महामंत्री पुंजालाल निनामा अंतर दयाल और रामस्वरूप गहलोद को बनाया गया है ।

जिला ग्रामीण टीम में घनश्याम पाटीदार सहित सात मंत्री सम्मिलित किए गए है कोष का जिम्मा ही हेमचंद्र मित्तल को सौंपा गया है इनके साथ दो सह कोषाध्यक्ष पीयूष विजयवर्गीय एवं पिंकी रोहित मंडलोई अपनी ज़िम्मेदारी निभाएँगे कार्यालय मंत्री मुकेश जरिया को बनाया गया है और मीडिया का प्रभार विनोद चाँदानी को दिया गया है ।
