शिवाजी नगर क्षेत्र में देर रात भावना टेक्सटाइल फैक्ट्री में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई जिससे फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का कच्चा माल, कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लगभग 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग को पूरी तरह बुझाया गया।
