रोहित शर्मा की कप्तानी मे नए साल मे 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। इस बार क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी, सबसे सस्ता टिकट 800 रुपये का और सबसे महंगा टिकट 7 हजार रुपये में मिलेगा। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन www.district.in वेबसाइट के जरिए होगी।टिकट बिक्री कब से होगी अभी यह तय नहीं है।

भारत और न्यूजीलैंड 2025–26 की बिलेटेरल व्हाइट-बॉल श्रृंखला मे 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी,यह मुकाबला तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले दो वनडे 11 जनवरी और 14 जनवरी को अलग शहरों में खेले जाएंगे। प्रदेश में खेले जाने वाला यह 29वां और होलकर स्टेडियम में आठवां अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच है इससे पहले होलकर स्टेडियम में 24 सितंबर 2023 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला गया था।
