ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग जेल में बंद उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने जमानत मांगी है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने जमानत पर आपत्ति ली है। कोर्ट ने सुनवाई आगे बढ़ा दी है। सोनम जेल से बाहर आने के लिए पैंतरे आजमा रही है। सहकार नगर निवासी ३० वर्षीय राजा की उसकी पत्नी सोनम ने प्रेमी राज कुशवाह,आकाश, विशाल व एक अन्य के साथ मिलकर शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी थी। सभी शिलांग की जेल में बंद हैं। बुधवार को सोनम रघुवंशी की तरफ से उसके वकील ने जमानत अर्जी दायर कर दी। जानकारी लगने पर विपिन ने आपत्ति ली। विपिन का कहना है कि कि सोनम ने दो परिवारों के साथ धोखा किया है। राजा से शादी के पहले ही वह राज से शादी कर चुकी थी। उसे जमानत नहीं देनी चाहिए। सूत्रों के मुताबित सोनम की ओर से पहले भी जमानत अर्जी दायर की गई थी। वह बाहर आने के लिए प्रयास कर चुकी है।
