कलेक्टर के निर्देश पर राऊ क्षेत्र के प्रशासनिक अमले ने अवैध पटाखा विक्रय को लेकर दो स्थानों पर कार्रवाई की। राऊ एसडीएम गोपाल वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान अवैध रूप से पटाखों का विक्रय करते पाए जाने पर चांद सितारा पटाखा हाउस के विरुद्ध कार्रवाई की गई और प्रतिष्ठान को सील किया गया। इसी तरह एक अन्य निरीक्षण की कार्रवाई में ग्रो वेल फीड प्रोडक्शन यूनिट में आवश्यक अनुमति एवं निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जाना पाया गया, जिस पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए यूनिट को सील किया गया।बचौली हप्सी के ग्राम राजधरा में राजस्व अमले द्वारा सना फायर वर्क्स पटाखा इकाई पर आकस्मिक निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही की गई है। निरीक्षण दल में एसडीएम अजय भूषण शुक्ला सहित नायब तहसीलदार, पटवारी एवं ग्राम कोटवार शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान फटाखा इकाई के संचालक अकरम मंसूरी मौके पर उपस्थित थे। जांच में पाया गया कि फटाखा इकाई में निर्धारित सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन किया जा रहा था। विशेष रूप से सुतली बम को असुरक्षित स्थान पर खुले में सुखाया जा रहा था, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। निरीक्षण उपरांत तत्काल कार्यवाही करते हुए संपूर्ण पटाखा इकाई को सील कर दिया गया है तथा मौके पर पंचनामा कार्यवाही कर पैâक्ट्री सील की गई।
