कर्मा नगर बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली निकिता परमार पति मुकेश परमार की शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे घायल अवस्था में जीआरपी पुलिस उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जाँच शुरू कर दी है ।प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत होता है ।
घटना के बाद पुलिस ने महिला के पास मिले से मोबाइल से उसके भाई को सूचना दी परिजनों के मुताबिक, निकिता रात में अपने तीन माह के बेटे के साथ कमरे में सोई थी। पति मुकेश ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई थी। कुछ दिन पहले ही निकिता मायके से लौटकर आई थी और उसे किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी।
