
इन्दौर
जिला भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ नेताओ से भी हो रहा है और जगह-जगह उनका स्वागत भी किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावडा ने बताया कि मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अपने
निवास पर सभी जिला पदाधिकारियों का परिचय लेकर उनका सम्मान किया। इस दौरान श्रवणसिंह चावडा, भगवानसिंह परमार, गोपालसिंह चौधरी ने सम्बोधित भी किया। वीरेंद्र अंजना, रीना सतीश मालवीय, महामंत्री अंतर दयाल, पूंजालाल निनामा, भारतसिंह चौहान, दिलीप चौधरी, पवन सिंह पटेल, संतोष पाटीदार, धर्मेंद्र वर्मा, घनश्याम पाटीदार, अश्विन पटेल, राजकपूर वर्मा, अजय यादव, हेमचंद्र मित्तल, मुकेश जरिया, विनोद चंदानी, नीलेश उपाध्याय, पंकज मीणा, पीयूष विजयवर्गीय, प्रीतेश शर्मा, मोहन यादव, सुभाष पाटीदार आदि उपस्थित थे।
