कुशवाहा समाज की ऑनलाइन पहल
28 दिसंबर को परिचय सम्मेलन, चार सौ से अधिक प्रविष्ठियां आई

इंदौर। कुशवाहा समाज ने युवाओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा देने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए प्रदेश स्तर पर पहली बार एक ऑनलाइन मंच की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य समाज के बुजुर्गों के जीवन अनुभव, संघर्ष और ज्ञान को युवाओं तक पहुँचाना है, ताकि वे इन अनुभवों से सीख लेकर अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकें। अखिल भारतीय कुशवाह समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह और प्रदेश महामंत्री एड. राजेश कुशवाह ने बताया कि
इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाज के वरिष्ठ सदस्य अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव साझा कर रहे है, जिससे युवाओं को शिक्षा, करियर, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक चुनौतियों से निपटने में मार्गदर्शन मिल रहा है । समाज का मानना है कि बुजुर्गों का अनुभव युवाओं के लिए एक सशक्त मार्गदर्शक सिद्ध हो सकता है। इसी पहल के साथ आगामी 28 दिसंबर को अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कुलकर्णी नगर मैदान में किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए अब तक 400 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे समाज में इस पहल को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है।
अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के पदाधिकारियों के अनुसार यह मंच न केवल युवाओं को सही दिशा देने में सहायक होगा, बल्कि समाज में आपसी संवाद, समझ और सहयोग को भी मजबूत करेगा। यह पहल आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने और एक सकारात्मक व संगठित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह और प्रदेश महामंत्री एड. राजेश कुशवाह,
रवि कुशवाह , मनीष कुशवाह, अशोक कुशवाह, अमित कुशवाह, श्रीमती रंजना कुशवाह, श्रीमती राधा कुशवाह, श्रीमती किरण कुशवाह, श्रीमती रेणुका कुशवाह, भगवान दास कुशवाह, नारायण सिंह कुशवाह मौजूद थे ।
