
छिन्दवाडा
कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के सेक्टर पिंडरई के अंतर्गत ग्राम घाट परासिया में आज सामूहिक श्रमदान कर बोरी बंधान बनाया गया । इसके बाद सेक्टर स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन, परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्रीमती तृप्ति ठाकुर सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने मिलकर बोरी बंधान बनाया तो देखते ही देखते वहां पालतू पशु पीने लगे पानी तो बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत पर नाज हुआ । उन्होंने कहा हमारा आज इस जंगल के बीच बोरी बंधान कार्य करना सार्थक हो गया। बोरी बंधान कार्य के बाद जल संगोष्ठी में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने संबोधित करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संचय अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान पूरे जिले द्वारा सामूहिक श्रमदान से बोरी बंधान कार्य सहभागिता सके किया जा रहा है। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर समिति सदस्य, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र एवं अन्य ग्रामीण जनों के सहयोग से बहते हुए नाले पर जन अभियान परिषद की पूरी टीम के द्वारा बोरी बंधान कर पानी को रोका गया, जिससे आसपास के किसानों के खेतों में सिंचाई करने में सुविधा प्राप्त होगी और खेत भी सिंचित होंगे । साथ ही जंगली जानवरों को पानी पीने के उपयोग में आयेगा। स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन के उद्देश्य से आज लगभग 2 घंटे के सामूहिक श्रमदान कर एक बोरी बंधान बनाया गया। इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के मेंटर्स, छात्र- छात्राएं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य ने मिलकर बोरियों से एक बोरी बंधान बनाया, जिससे वहां पर पानी की मात्रा बढ़ गई। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम विकासखंड में चलाया जा रहा है, जिसमें जल को संचय किया जाना है, आज यहां पर आपने और हमने मिलकर बोरी बंधान बनाया, हमें आज के समय में जल की आवश्यकता को समझना होगा और ज्यादा से ज्यादा इसका संरक्षण करना होगा। इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू छात्र द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से नवांकुर संस्था से श्रीमती सोनम अहरवार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री हेमंत डेहरिया, श्रीमती ज्योति परमार, श्रीमती आयशा सारस्वत, श्रीमती वैष्णवी पहाडे, श्री विक्की उईके, श्री सुमित सूर्यवंशी, श्रीमती विशाखा साहू, श्री स्वामी सर्वे, श्रीमती सविता इनवाती, श्री आलोक टांडेकर, श्री अमित बरखानिया, श्री अखिलेश बरखानिया, श्री राजा राम धुर्वे, श्री राज वंदेवार, श्रीमती पवित्रा धुर्वे, श्रीमती वंदना देशमुख, श्री हरिराम काल्डेकर, श्रीमती सपना परतेती, श्री चित्रेश डेहरिया, श्रीमती रीना वासनिक, श्री कामेश सूर्यवंशी, श्री विक्की बरखानिया, श्री सनी जमबोलकर, श्री विकल्प सोमकुंवर, श्रीमती रिचा भारद्वाज, श्रीमती रोशनी खांड़ते, श्री जय श्री घोड़े, श्रीमती रोशनी पहाडे, श्रीमती काजल महोबे, श्रीमती वंदना यादव, श्रीमती शिवानी शर्मा, श्रीमती शिवांगी वानखेड़े, श्री शिवम बांगडे, श्री रघुनंदन शर्मा, श्रीमती संध्या शर्मा आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
