खजराना थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जान दे दी गई। फिलहाल आत्महत्या के कारण पता नही चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौतम पिता शंभूदास (२४), निवासी बंगाली कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक ने किन परिस्थितियों में और क्यों फांसी लगाई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे उसे फंदे से उतारकर तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गौतम का परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खजराना पुलिस अब युवक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
