गांधी हॉल के समीप बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शास्त्री ब्रिज के नीचे स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय अचानक ट्रांसफार्मर से जोर का धमाका हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। ब्रिज के नीचे आग लगने के कारण वहां से गुजरने वाले राहगीर भी रुक गए। गनीमत रही
कि आग की चपेट में कोई वाहन या व्यक्ति नहीं आया।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकलें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सावधानी बरतते हुए पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग हुई थी, जिसने बाद में विकराल रूप ले लिया।इस घटना के कारण सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों की विद्युत सप्लाय तुरंत बंद कर दी गई। गांधी हॉल और शास्त्री ब्रिज से जुड़े इलाकों में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद सप्लाई बहाल की जा सकी।
