जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट, सांसद द्वय शंकर श्री लालवानी, सुश्री कविता पाटीदार और महापौर श्री भार्गव, सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास का करेंगे लोकार्पण
35 कालोनियों के लगभग 60 हजार से ज्यादा रहवासियों को मिलेगी आने-जाने के लिए सुगम आवागमन की सुविधा
इंदौर
जल संसाधन श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद द्वय श्री शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार तथा महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में 21 दिसंबर को सिंगापुर टाउनशिप रेलवे अंडरपास का लोकार्पण होगा।
मंत्री श्री सिलावट ने जानकारी देते हुए बताया कि एबी रोड से तलावली चांदा सिंगापुर टाउनशिप के पास नवनिर्मित रेलवे अंडरपास की वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण अतिशीघ्र हो जायेगा। लगभग 3 करोड रूपये की लागत से नवनिर्मित सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास तैयार हो गया है जिसका लोकार्पण 21 दिसंबर को सांसद श्री शंकर लालवानी, राज्यसभा सदस्य सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किया जायेगा। सिंगापुर टाउनशिप पर एक अंडरपास पूर्व से निर्मित है, जिससे आवागमन में काफी परेशानियों को सामना करना पड रहा है विगत 7 माह से एक ओर अतिरिक्त नवीन अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब दो अंडरपास होने से आसपास की 35 से अधिक कालोनियों के 60 हजार से ज्यादा रहवासियों का सुगम आवागमन होगा।
मंत्री सिलावट ने बताया कि इस अंडरपास से रोजाना लगभग 60 हजार से अधिक रहवासी आवागमन करते है। पहले यहा एक ही अंडरपास बनाया किन्तु बढती आबादी के कारण एक ओर नवीन अंडरपास की स्वीकृति कराकर लगभग 3 करोड की लागत से नवीन अंडरपास बनाया गया अब आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते का उपयोग कर 60 हजार से अधिक रहवासी आसानी आवागमन करेगे।
