उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । अटल फाउंडेशन द्वारा डेली कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि रहेंगे।
उप राष्ट्रपति एयरपोर्ट से कालानी नगर , टाटा स्टील , मरीमाता चौराहा, भंडारी तिराहा, राजकुमार ओवरब्रिज, वल्लभ नगर, एसजीएसआइटीएसटी, हुकमचंद घंटाघर , पलासिया से गीता भवन , व्हाइट चर्च , पीएससी कार्यालय चौराहा, डेली कॉलेज ज्ञान द्वार तिराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल डेली कॉलेज पहुंचेंगे।सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से ट्रैफिक वाहन चालक दोपहर 2 से 5 बजे तक इस मार्ग का उपयोग करने से बचें।
