इंदौर पुलिस के नगरीय झोन २ के अन्तर्गत आने वाले सभी होटल और ढाबा में पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जनसंवाद और मोहल्ला मीटिंग का आयोजन भी किया गया। ड्रोन पेट्रोलिंग से भी पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। बदमाशों और आसामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस ने कड़ाई से निगरानी शुरू कर विशेष अभियान संचालित करना शुरू किया हुआ है।
