इंदौर
बड़ागांव देपालपुर में कल रात बनेड़िया रोड पर एक बाइक कब्रिस्तान की दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी और मोड़ होने की वजह से संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार राहुल गिरवाल उम्र ३५ साल घायल हो गए। उन्हें तुरन्त ११२ के माध्यम से पायलट कपिल मकवाना ने घायल को देपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। घायल की स्थिति ठीक नहीं होने से तत्काल १०८ एम्बुलेंस से इंदौर रेफर किया गया।
