
इंदौर पुलिस के ट्रैफिक प्रहरी अभियान में जागरूक व जिम्मेदार नागरिक दे रहे हैं अभूतपूर्व योगदान! विक्रमादित्य कल्चरल एन्ड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने ट्रैफिक प्रहरी के रूप में यातायात प्रबंधन कर, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
ट्रैफिक प्रहरी अभियान के मुख्य बिंदु:
– गिटार तिराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन, व्हाइट चर्च चौराहा पर यातायात प्रबंधन किया गया
– वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेत का पालन करने, तेज गति- रॉन्ग साइड वाहन नहीं चलाने की अपील की गई
– शराब पीकर वाहन चलाना गम्भीर दुर्घटना और मृत्यु का कारण बनता है, इस बारे में जागरूक किया गया
– आम नागरिकों को यातायात प्रबंधन एवं नियम पालन की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है, ताकि शहर में सुचारू एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके
