इंदौर
चंदन नगर क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक घटना ग्राम सिंदौडा नावदापंथ में फरियादी अभय अग्निहोत्री निवासी मौरुद फाटा के साथ हुई। आरोपी राजा पिता बालमुकुंद के खिलाफ केस दर्ज
किया गया। फरियादी ने बताया कि मेरे गोदाम के पास आरोपी मकान निर्माण कर रहा है और रास्ते में मटेरियल पटक रखा है। मैं सरपंच निलेश पाटीदार के साथ गया और राजा से मटेरियल हटाने को कहा तो लात-घूंसों से मारपीट कर दी।
