भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं पर राज्य कैबिनेट ने मुहर लगा दी है, जिसमें कर्मचारियों, पेंशनर्स और विभिन्न वर्गों के लिए कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 1 जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) की वृद्धि दी जाएगी, जिससे कुल महंगाई भत्ता अब 58 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं पेंशनर्स के लिए भी 1 जनवरी 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का निर्णय लिया गया है साथ ही 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक की एरियर राशि पेंशनर्स को एकमुश्त प्रदान की जाएगी कैबिनेट बैठक में विकास और सामाजिक योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश में “स्टेट एआई मिशन” शुरू किया जाएगा, जिससे तकनीकी विकास और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे 8 गांवों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा दिव्यांग संस्थाओं में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के मानदेय को दोगुना करते हुए 9000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है
