शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से अवैध चाकू जब्त किए हैं। कनाड़िया पुलिस के
मुताबिक, पुलिस की टीमें इलाके में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की
पहचान रितिक पिता रितेशराव निवासी भूरी टेकरी और आदित्य पिता कैलाश पांचाल निवासी आईडीए मल्टी, स्कीम नंबर १४० के रूप में हुई। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, तो उनके पास सेधारदार अवैध चाकू बरामद हुए। सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूमने और किसी वारदात की फिराक में होने के संदेह में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इन आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।
