पिकअप वाहन पलटने से 10 से अधिक मजदूर घायल….
पीथमपुर के औद्योगिक नगर में एक पिकअप वाहन पलटने से दस से अधिक मजदूर घायल हो गए। यह घटना आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय जलाशय चौकी क्षेत्र में हुई।हादसे में घायल हुए मजदूरों को पुलिस और राहगीरों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें से तीन से अधिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
