बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए गुरु मंत्र
कोशिश करने से ही मुकाम और मंच मिलते है ।
जब तक गोल पर फोकस नहीं होता आप टार्गेट अचीवर्स नहीं होते ।
एकाग्रता का दुश्मन मोबाइल है हर एक घंटे बाद ही ही कुछ समय के लिए मोबाइल का उपयोग करे !
जितना और जो आप आप देते है उससे अधिक उसी रूप में आपके पास वापस आता है … एन रघुरमन
मैनेजमेंट गुरु एन रघुरमन ने एमपी बोर्ड के 12 वी के विद्यार्थियों को स्ट्रेस फ्री एग्जाम पिप्रेशन के लिए टिप्स देते हुए कहा की गोल पर फोकस करने से ही परिणाम बेहतर होगा आपने मोबाइल को एकाग्रता का दुश्मन बताते हुए कहा कि मोबाइल से हर एक घंटे के लिए ब्रेक ले साथ ही आपने रिवीजन लिखकर करने पर जोर दिया स्ट्रेस फ्री मैनेजमेंट के लिए आने वाले कल की तैयारी आज करना हीगी इस बात पर आपने जोर दिया ।
उपरोक्त विचार प्रसिद्ध लेखक एन रघुरमन ने संस्था सहयोग द्वारा आयोजित गुरुमंत्र कार्यक्रम में व्यक्त किए ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए सचिव आकाश पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 1000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया प्रारंभ में संस्था परिचय अध्यक्ष आशीष तिवारी ने दिया कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद दोलिया ने किया एवं अन्त में आभार विजय दुबे ने व्यक्त किया ।
