इंदौर ।
संस्था सृजन के कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि १०वीं और १२वीं के मेधावी छात्रों को नि:शुल्क हवाई यात्रा कराई जाएगी। यह योजना २०२५-२६ के विद्यार्थियों के लिए लागू की गई है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन १ जनवरी से शुरू किए जा रहे हैं। यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनकी वार्षिक फीस २५ हजार रु. से कम होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार आम आदमी हवाई यात्रा कर सके उसी के अन्तर्गत संस्था सृजन के बैनर तले कमलेश खंडेलवाल ने यह योजना नए वर्ष के लिए बनाई है। दिल्ली, मुंबई यात्रा के दौरान इन मेधावी छात्रों को शिक्षाविद, वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, सूचना प्रौद्योगिकी, राजनेता, अभिनेता और धार्मिक संत महात्मा से मिलवा कर भविष्य के लिए योजना और मार्गदर्शन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। २ दिन की यात्रा में फ्लाइट से ले जाया जाएगा। दिन भर प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर रात्रि विश्राम और दूसरे दिन वहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करते हुए रात्रि को ट्रेन से वापसी रहेगी। यात्रा में भोजन विश्राम सहित संपूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाएगी। प्रतिभावान छात्रों का
चयन शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित ११ प्रबुद्धजनों की समिति द्वारा किया जाएगा। प्रतिभावान हवाई यात्रा योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर रहेगी। छात्र छात्राओं को अपना आधार कार्ड स्कूल का नाम ओर २०२६ की मार्कशीट भेजना होगी।
