आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
इंदौर,
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में गत बुधवार को वृत्त आंतरिक क्षेत्र-01 के टीम द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा सघन घेराबंदी कर तीन पहिया वाहन (ऑटो) क्रमांक MP09-RA-8722 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर 06 पेटी विदेशी मदिरा अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई, जिस पर आरोपी दिलीप पिता उमराव को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
मदिरा एवं वाहन को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 40 हजार 828 रूपये आंका गया है। यह कार्रवाई आबकारी विभाग इंदौर के सतत विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अवैध मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर कड़ा नियंत्रण एवं निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
