इंदौर
फूलमाली सैनी समाज छावनी की मेजबानी में पहली बार समाज की महिलाओं के लिए तिल चतुर्थी व्रत के उद्यापन का दिव्य आयोजन मंगलवार 6 जनवरी की शाम को 7 बजे से छावनी स्थित मोदी परिसर पर रखा गया है। समाज के अध्यक्ष रामगोपाल सैनी, मंत्री मनोहर सैनी एवं सत्यनारायण सैनी ने बताया कि उद्यापन में शामिल महिलाओं के मेहमानों के लिए भोजन एवं उपहार वितरण की व्यवस्था भी रखी गई है। उद्यापन के साथ ही संगीत निशा एवं महिलाओं के लिए दिलचस्प स्पर्धाओं के आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसमें शामिल होने की इच्छुक महिलाऐं श्रीमती रोशनी सैनी से हार्डिया कंपाउंड, अंजू सैनी से चितावद, हेमलता सैनी से छोटी ग्वालटोली एवं मुक्ता सैनी से पंचशील नगर में सम्पर्क कर अपना नाम एवं अन्य विवरण दर्ज करा सकेंगी। समाज के अन्य पदाधिकारियों, मोहनलाल इकदैया, सतीश सैनी एवं कार्यकारिणी के ओमप्रकाश सैनी, लोकेश सैनी, महेश सैनी, प्रकाश सैनी, पुनीत सैनी, राधेश्याम सैनी, संजय सांखला, कन्हैयालाल सैनी, मनोज सैनी एवं सुरेन्द्र सैनी ने भी समाज बंधुओं से तिल चतुर्थी उद्यापन कार्यक्रम में शामिल होने और समाज बंधुओं से इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम में सहयोग का आग्रह किया है।
