हर हर महादेव ओर मां नर्मदा के जयकारों के साथ
संस्था संगम द्वारा 7वें वर्ष भी भव्य धार्मिक यात्रा, 101 बसों से पहुंचे ओंकारेश्वर

इंदौर। संस्था संगम के तत्वावधान में ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग यात्रा का भव्य आयोजन गया । इस पावन यात्रा में इंदौर के मुखर्जी नगर से 101 बसों द्वारा लगभग 6000 श्रद्धालु ओंकारेश्वर के लिए हर हर महादेव , मां नर्मदा के जयकारों के साथ
रवाना हुए । यह आयोजन लगातार सातवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
संस्था के संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला एवं यात्रा संयोजक पार्षद श्रीमती संध्या जायसवाल, मासूम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की अमावस्या के अवसर पर इस धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जाता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। साथ ही मां नर्मदा में पवित्र स्नान, दीपदान तथा विशेष पूजन-अर्चन कर ओमकार पर्वत परिक्रमा भी की । इस अवसर पर मां नर्मदा को मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर आटा से बने दीपक मां नर्मदा में प्रवाह किए जो मछलियों का आहार बन सके । श्रद्धालुओ ने ऊं नमः शिवाय के जाप के साथ ओमकार पर्वत की परिक्रमा की जिससे संपूर्ण यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से परिपूर्ण हुई । यात्रा की तैयारियों को लेकर संस्था संगम के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। मासूम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुखर्जी नगर, गणेश धाम, आदर्श गणपति नगर, रिद्धि-सिद्धि नगर, साईं धाम कॉलोनी, सुखलिया, नरवल, नरवल काकड़, मारुति नगर, कुमेड़ी काकड़ एवं लॉर्ड आदिनाथ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर श्रद्धालुओं को आमंत्रण दे रहे हैं। साथ ही यात्रा हेतु पंजीयन की प्रक्रिया भी जारी है। संस्था संगम द्वारा आयोजित यह ज्योतिर्लिंग यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है। 17 फरवरी को होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला ।
