बांगाला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बड़ा गणपति से रजवाड़े तक जन आक्रोश रेली भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में निकली गई जिसमे काले कपड़े पहकार विरोध प्रदर्शन किया गया रेली में विभिन्न समाज और संगठनों सहित लगभग दस हज़ार लोगों ने हिस्सा लिया । हर बांग्लादेशी घुसपैठिये को इंदौर से बाहर करेंगे
पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस जन आक्रोश रैली के माध्यम से संकल्प लिया गया है कि इंदौर से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा।
बड़ा गणपति से राजवाड़ा करीब डेढ़ किमी की रैली में पूर्व विधायक के साथ भाजपा नेता, साधु-संत रैली की अगुवाई कर रहे थे। राजवाड़ा पर पहुंचने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस का पुतला तो फूंका ही, साथ में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी जला दिया।

विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा के जिम्मेदार मोहम्मद युनूस को दिया नोबल शांति पुरस्कार वापस लिया जाए। स्वीडन के नोबल फाउंडेशन को भी इस बारे में पत्र भेजा जाएगा। भाजपा नेताओं के साथ रैली में शामिल कार्यकर्ता और जनसमुदाय विरोध प्रदर्शित करने के लिए काली पोशाक में भगवा झंडों के साथ तिरंगा लेकर चल रहे थे ।
जन आक्रोश रैली में विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर से एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को निकालकर बाहर करेंगे। इसके लिए यदि हमें एक-एक घर में जाकर आइडी चेक करना पड़ी तो वह भी करेंगे। पूर्व विधायक बोले कि फिलिस्तीन का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संसद में फिलिस्तीन की तस्वीरों वाली टीशर्ट और झोला लेकर गए थे एक भी कांग्रेसी बांग्लादेश के पीड़ित हिंदूओं को लेकर सड़कों पर नहीं आया। रैली में शामिल संतों ने हिंदूओं से एकजुट होने की अपील की। संतों ने विंटेज कार में सवार होकर रैली का रास्ता तय किया।
रैली को संबोधित करते हुए पवनदासजी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार निंदनीय हैं और यह धैर्य की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश को कुचलने में सक्षम है।राधे-राधे महाराज ने कहा कि हिंदुओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जागृत होना होगा। उन्होंने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को देश के संतुलन के लिए खतरा बताया और सभी से एकजुट होने की अपील की।
