विजयनगर क्षेत्र में आज सुबह उदयपुर से भोपाल जा रही अशोक ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैफिक सिग्नल टूटकर गिर गया, बस को भी नुकसान पहुंचा है । बस में करीब 35 यात्री सवार थे सभी सुरक्षित हैं।
बस की रफ्तार कम होने से यात्रियों की जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ बस चालक के अनुसार सड़क के बीच में सिग्नल होने के कारण उन्हें भ्रम हो गया। बीआरटीएस हटने के बाद अचानक बदले ट्रैफिक पैटर्न के चलते यह स्थिति बन रही है जिससे हादसा हो गया।
