जे पी एस हाई सेकेंडरी स्कूल सुंदर नगर में आयोजित विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्किंग मॉडल के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बच्चों ने अर्थ क्विक सेंसर , रैन अलर्ट सेंसर के साथ ही वाटर कूलर, वेक्यूम क्लीनर और ब्लड सर्क्यूलेशन सिस्टम जैसे मॉडल से बताया की तकनीकी शिक्षा से कार्य किस तरह सुगम हो जाते है ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीमती प्रीति दुबे ने बताया की विज्ञान मैले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर स्किल्दिस डैवलप मेंट करना है । आपने कहा कि कक्षा 3 rd के विधार्थियो ने अपने शिक्षकों और गूगल के माध्यम से मॉडल का सृजन किया यह मोबाइल और तकनीक का प्रयोग अद्भुत है ।

राजेश गुप्ता ने बताया कि विज्ञान मेले में Earthquake detector,Heart and respiratory system ,Electric generator,Pollution controler , Remote control river cleaning Boat सहित लभाग 30 वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन देव्यांशु दुबे ,राज शर्मा,वंशिका मालवीय,माही पाल,दिव्यांश कश्यप ,अमित रजक,आदित्य साहू,अक्षत प्रजापत ,सूर्यांश सोलंकी ,राज शर्मा,ध्रुव राठौर,रितिका जावेद ,खुशी मौर्य निधि टेंभरे,पुष्पेंद्र साहू,महेश साहू ने किया ।
