स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाने के मामले में प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है एवं स्कूली वाहन नियमानुसार संचालित हो यह सुनिश्चित करने हेतु जिलाधीश शिवम वर्मा द्वारा भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं इसके बावजूद नियमों की अनदेखी स्कूलों द्वारा की जा रही ।
ताजा मामले में ई रिक्शा में बीस से अधिक बच्चे बैठे हुए पाए गए हैं रिक्शा एसडीएम प्रिया वर्मा द्वारा रुकवाकर जाँच की गई तो पाया गया रिक्शे में 20-22 बच्चों को बैठाया गया जो कि क्रिकेट एकेडमी जा रहे जाँच में पाया गया की बच्चे नूरानी एकेडमी स्कूल के है रिक्शा जब्त कर चालक पर कार्यवाही की जा रही है साथ ही स्कूल संचालक के ख़िलाफ़ भी कार्यवाही हेतु पत्र लिखा गया है ।
एसडीएम प्रिया वर्मा ने सभी बच्चों को रिक्शे से उतारकर अपनी कार से एकेडमी भिजवाया ताकि वे सुरक्षित पंहुच सके एसडीएम ने कहा कि इंदौर में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं और भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति न हो, इसलिए इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
