इंदौर
उज्जैन-ओंकारेश्वर के बीच चलने वाली बस क्रमांक एमएच-२० डीडी ०५६५ आज सुबह ४.३० बजे करीब दुर्घटना का शिकार हो गई। इस बस में करीब २५ यात्री थे, इनकी जानकारी वहां मौजूद लोगों ने दी। बताया गया कि सुबह की धुंध के कारण संभवत: यह घटना सांवेर बायपास के समीप बिंजालिया वेयर हाऊस के पास नाले में यह बस उतरकर पलटी खा गई। यह गनीमत रही कि नाले में पानी ज्यादा नहीं था, कुछ पानी बस में भी पहुंच गया था। बस पलटने से दो यात्रियों को चोट भी आई, जिसमें एक बच्चा होने की जानकारी वहां लोगों ने दी। सांवेर पुलिस का कहना है कि घटना तो हुई है, लेकिन घायलों को सीधे एमवाय भेजा गया है इसलिए उनके पास विस्तृत जानकारी नहीं है। इधर मौजूद लोगों ने घायल लखन नायक, मुकेश तोमर, ओमप्रकाश मकवाना को निकालकर
सांवेर के सिविल हास्पिटल भिजवाया और कुछ ज्यादा चोटिल दो लोगों को एमवाय अस्पताल भिजवाया, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। कुछ यात्री जल्दबाजी में बसे से उतर गए थे वे नाले में फंस गए थे उन्हें निकाला गया।
