
इंदौर
नववर्ष के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री शिवम् वर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी के आदेशानुसार आबकारी विभाग द्वारा ढाबों एवं बारों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान दीपश्री ढाबा स्थान सिलिकॉन सिटी की जांच के दौरान 30 बोतल अलग-अलग ब्रांड की मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 28 हजार 500 रुपये है।
एक अन्य जांच अभियान के दौरान महाराजा ढाबा राऊ बायपास स्थित दीपश्री ढाबा की जांच की गई। उक्त कार्यवाही में कुल 17 बल्क लीटर माल्ट व 21.6 बल्क लीटर स्पिरिट जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 32 हजार 620 रुपए होना पाया गया है। ढाबा संचालकों एवं शराब पीने वालों पर आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
अभियान का उद्देश्य नववर्ष के दौरान अवैध मदिरा की बिक्री, अनियंत्रित शोर एवं अनुशासनहीन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
