नगीन क्षेत्र में पतंग उतारने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा 9 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और लगभग 70 फीसदी तक झुलस गया उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल गोविंद गौर को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है , डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल से ही चंदन नगर पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोविंद एक बिजली के पोल पर पतंग उतारने चढ़ा था। इसी दौरान वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे धमाके और पटाखों जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को नीचे उतारा। इसी तरह की एक घटना धार रोड पर भी सामने आई थी, जहां 12 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उस मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
