रायपुर एयरपोर्ट पर ऑन-ड्यूटी थाना प्रभारी के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूने के वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी मनीष तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने पुलिस विभाग के नियमों के अनुसार, वर्दी के सम्मान और निष्पक्षता बनाए रखने की दृष्टि से वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और नियमों के उल्लंघन के आधार पर टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटेच कर दिया।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा करने के लिए रायपुर पहुंचे है जन्हा उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए कहा है की बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए भारत सरकार के द्वारा अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हिंदुओं की पहचान खतरे में पड़ जाएगी। अगर हम अभी हिंदुओं की सहायता नहीं करते हैं, तो हिंदू एकता का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा की जानी चाहिए। यहां रहने वाले बांग्लादेशियों की जगह पर बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत में स्थान देना चाहिए।
