बीमा अस्पताल में डकेतो ने गार्ड को हथियार की नोक पर बंधक बना कर चंदन के पेड़ काटने की घटना को अंजाम दिया है । हीरानगर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। बदमाश सफेद रंग की कार से आए थे। परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस नंदानगर से फुटेज निकाल कर आरोपितों को तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार गार्ड रामेश्वर गोखले से अस्पताल का रास्ता पूछा और गोखले कुछ समझता इसके पहले ही बदमाशों ने उसको पकड़ करबंधक बना लिया और डंडे और चाकू लेकर खड़े हो गए तीनो बदमाशों ने इलेक्ट्रिक कटर से तीन चंदन के पेड़ काट डाले।

दस मिनट में चोरों ने पेड़ कार में रखे और फरार हो गए। बाद में गार्ड सिद्धनाथ श्रीवास्तव आया और तब डायल -112 पर काल लगाकर वारदात की सूचना दी गई थोड़ी देर में हीरानगर थाने की टीम भी पहुंच गई, चोरों ने तना काटा है ,बदमाश नकाबपोश बताए गए है।
