इंदौर
शहर में कई बार ऐसे दृश्य देखने को मिल जाते है, जब अपराध करने वाले लोगों को मानो कानून का डर उस समय के लिए खत्म हो जाता है। ऐसा ही एक मामला कल स्कीम नंबर ७८ में बीच सड़क पर हुआ, जहां मामूली विवाद में एक युवक का दोपहिया वाहन बीच सड़क पर फोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती रात १०.३० बजे हुई। स्कीम नंबर ७८ स्थित कोनार्क होटल के सामने दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने सड़क पर गाड़ी गिराकर पत्थर से फोड़ना शुरू कर दिया। दोनों युवकोंकी बीच सड़क पर जमकर कहासुनी भी हुई। लसूड़िया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
