
इन्दौर । अग्रवाल समाज की तरुणाई का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष संस्था अग्रसेन यूथ क्लब के वर्ष 2026 के लिए हुए निर्वाचन में प्रतीक गुप्ता अध्यक्ष एवं सौरभ गोयल बालाजी सचिव नियुक्त किए गए। नॉमिनेशन कमिटी के गोविंद सिंघल और बंटी गोयल के समन्वय से इस बार यूथ क्लब के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए।
चुनाव अधिकारी राजीव बांकडा द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार मयूर अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पुनीत गर्ग सह सचिव, हितेश गोयल उपाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के लिए अमन गोयल, रोहित अग्रवाल, पार्थ बागड़ी, ऋतिक बदरुका और जयेश जिंदल मनोनीत किए गए। निर्विरोध निर्वाचन पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय बांकड़ा, अतुल गर्ग, प्रयोग गर्ग एवं संदीप गोयल ने सभी नए पदाधिकारियों एवं निर्विरोध निर्वाचन का सार्थक समन्वय करने वाले गोविंद सिंघल एवं बंटी गोयल को बधाई देते हुए उनकी पहल का स्वागत किया है। क्लब की शपथ विधि का समारोह जल्द ही आयोजित होगा।
