इंदौर
विजय नगर क्षेत्र में बीती रात सिगरेट को लेकर विवाद घटना सामने आईं। बदमाशों ने कहीं युवक से सरेराह सिगरेट का पैकेट लूट लिया विजय नगर पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब १० बजे न्यू मेघदूत चौपाटी सर्विस रोड पर हुई। फरियादी शुभम
मीणा निवासी सिंगापुर टाउनशिप दुकान से सिगरेट का पैकेट लेकर घर लौट रहा था।तभी आरोपी वैद रघुवंशी और उसके साथी ने शुभम का रास्ता रोका और हाथ से सिगरेट का पैकेट छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा ‘अब यहाँ से निकल
जा’। जब शुभम ने विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और लातघूंसों से हमला कर दिया। एक आरोपी ने हाथ में पहने कड़े से शुभम पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
