इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही कल रात हिंदू संगठन कार्यकर्ता थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। भागीरथपुरा में रहने वाली युवती की शिकायत पर आरोपी तरुण सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक उसका पीछा करते हुए आया और छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। रात में हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं को जब मामले की जानकारी लगी तो वे पीड़िता को लेकर बाणगंगा थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओँ में केस दर्ज कर लिया। पीड़िता निजी कंपनी में कार्यरत है और डेढ़ साल पहले ही शादी हुई है।
