इंदौर । अयोध्या में प्रभु रामलला के दिव्य और भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि अनुसार द्वितीय वर्षगांठ के पवित्र प्रसंग पर बुधवार 31 दिसम्बर को खातीपुरा, रिवर साइड रोड स्थित प्राचीन राम मंदिर पर शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास महाराज के सानिध्य एवं विहिप के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष हुकमचंद साबला के आतिथ्य में सुबह 8.45 से 10 बजे तक शौर्य दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था गौसेवा भारती एवं चैतन्य भारत की मेजबानी में सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात पंचकुईया आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास महाराज के आशीर्वचन एवं हुकमचंद साबला के प्रेरक उद्बोधन के पश्चात महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन एवं हिंदू संस्कृति के प्रति निष्ठा-आस्था रखने वाले बंधुओं से शामिल होने के लिए सहसंयोजक कांतिभाई पटेल, नीलेश गंगराडे, स्वदेश राजोरिया, चैतन्य भारत के अध्यक्ष नरेश वसाइनी, महामंत्री सुरेश पिंगले, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु गोयल, संगठन प्रभारी राजेंद्र दुबे, कैलाश खंडेलवाल, दिलीप जैन, रामचंद्र काकाणी, राहुल आर्य, प्रदीप नीमा, चंद्रशेखर नीमा, विष्णु गुप्ता एवं समस्त गौसेवा भारती परिवार ने अपील की है।
