इंदौर।

किले मैदान से खड़ा गणपति के बीच एक तेज रफ्तार स्कार्पियो दुकान में जा घुसी । जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन और दुकान संचालक घायल हो गए । घायलों को एम वाय हॉस्पिटल ले जाया गया।
हादसे में बिल्डिंग के ऊपर कोचिंग की जानकारी लेने आए कुशवाहा नगर निवासी छात्र चंदन पिता गौरीशंकर शर्मा की मौत हो गई। घटना में उसकी बहन नंदिनी भी घायल हुई । छात्र की मां कुछ दूर आगे निकल गई थी। अंडे की दुकान चलाने वाले आशीष यादव भी घायल हुए है घबराहट में कर चला रहे चालक से स्पीड बढ़ गई थी । कर में दो व्यक्ति और एक महिला सवार थी । जीने भीड़ ने उतार कर पुलिस के हवाले कर दिया।
