महू विधानसभा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय विधायक ऊषा ठाकुर का किया गया सम्मान
लगभग 20 करोड़ के वर्तमान स्वीकृत कार्यों को लेकर विधायक ऊषा ठाकुर को दिया धन्यवाद
जनजातीय क्षेत्रों में विधायक के प्रयासों से बह रही है विकास की बयार
महू – विधानसभा का एक बहुत बड़ा क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। जिसमें हजारों जनजातीय बंधु निवासरत हैं। इनके जीवनयापन में समुचित सुधार एवं इन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने का जो प्रण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने लिया है उसे ही साकार करने में स्थानीय विधायक ऊषा ठाकुर लगी है। अपने कार्यकाल में इन जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में विधायक ने अनगिनत लाखों रुपए के काम करवाए हैं जिनमें प्रमुख रूप से बैका तालाब का निर्माण, सुदूर आदिवासी क्षेत्र गोकल्याकुंड में तालाब निर्माण, जानापाव महेश्वर ड्रिप इरिगेशन योजना स्वीकृतीकरण, हसलपुर, चायडीपुरा तालाबों का जीर्णोद्धार, चोरल क्षेत्र में पचास बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति जैसे अनेक विकास कार्य सतत जारी है इसके अलावा जनजातीय क्षेत्रों में पुल पुलियाओं के निर्माण, आवास योजना, नल जल आदि की व्यवस्था के अलावा आदिवासी बालक बालिका छात्रावास इस प्रकार से वर्तमान में लगभग बीस करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उक्त समस्त कार्यों के लिए आज स्थानीय डाक बंगला में विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ऊषा ठाकुर का आदिवासी बंधुओं ने पुष्पहारों से स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय, उपाध्यक्ष बीरबल डाबर, पूजालाल निनामा, महू गांव नगर परिषद अध्यक्ष नवीन तिवारी, मानपुर नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल दंडक, जनपद सदस्य उमेश ओसारी, मंडी अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, भाजपा नेता सुभाष महोदय, आदि उपस्थित रहे। सभी ने विधायक का आभार प्रकट किया। उक्त जानकारी डाक बंगला में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।
