मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भागीरथपुरा घटना के बाद एमजीएम कॉलेज में की महत्वपूर्ण मीटिंग में कहा ऐसी कष्टदायक स्थिति कभी निर्मित न हो। इसके व्यापक प्रबंध करने में जुटे। अधिकारियों की कमी है तो तुरंत व्यवस्था की जाएगी । नगरीय प्रशासन प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे प्रभावित क्षेत्रों का दौर करेंगे ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में भागीरथपुरा में हुई घटना के प्रभावितों से मिलने वर्मा अस्पताल, बीमा अस्पताल, डीएनएस व शेल्बी अस्पताल पहुँचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावितों से अस्पताल में उपलब्ध कराए जा रहे उपचार तथा अस्पताल में भर्ती होने के पूर्व निर्मित हुई स्थितियों के बारे में तथा उनसे उनके काम काज आदि के सम्बंध में जाना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावितों से कहा कि आपको सबसे अच्छा उपचार दिया जाएगा। चिंता न करें सब कुछ अब ठीक होगा। उन्होंने मरीजों से भागीरथपुरा में घटित हुआ घटना के बारे में विस्तार से जानकारियां ली। साथ ही उन्होंने प्रभावितों तथा परिजनों के जीवन निर्वाह काम काज आदि के बारे में भी भावनात्मक रूप से जाना।
