मल्हारगंज थाना क्षेत्र में नए साल की पार्टी में विवाद हो के चलते दोस्तों ने ही मिलकर एक दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पुष्पेंद्र नामक युवक की मौत हो गई। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम पुष्पेन्द्र (22) निवासी हुकुमचंद कॉलोनी बताया गया है।
जांच में सामने आया कि पार्टी कर रहे दोस्तों के बीच अपशब्द कहे जाने को लेकर विवाद हो गया। चाकूबाजी में पुष्पेन्द्र को चाकू के गंभीर घाव लगे, जिससे उसकी मौत हो गई। 31 दिसंबर को पुष्पेंद्र का जन्मदिन भी था । पुष्पेंद्र को साथी निजी अस्पताल लेकर गए जन्हा उसने दम तोड़ दिया । पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है l
