31st की पार्टी से आ रहे दोस्तों की तेज रफ़्तार गाड़ी आज सुबह तेजाजी नगर बायपास पर सामने से आ रही बस से भीड़ गई , कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हैं।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक हादसे में शुभम (24) पुत्र अंकित कक्कर निवासी नागदा की मौत हो गई। वहीं थार में सवार प्रियांशु पुत्र मनोहर मेहर निवासी नंदानगर और उसकी साथी आयुषी पुत्री राकेश घोष निवासी मंगलनगर सुखलिया घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग सुचारु कराया है। थार की तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतक शुभम के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
