इंदौर
चंदन नगर क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए देने से मना करने पर आरोपी ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक अड़ीबाजी की वारदात राजनगर में गत रात १० बजे हुई। पुलिस ने फरियादी शुभम पिता पप्पू कुशवाह निवासी राज नगर की रिपोर्ट पर आरोपी अजय पिता अनोखीलाल कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं बाइक घर के अंदर रख रहा था तभी आरोपी अजय आया और मुझसे बोला कि मुझे शराब पीना है, एक हजार रुपए दे। मैंने बोला कि मैं तुझे किस बात के पैसे दूं तो उसने धमकाया और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने लात-घूंसों से पीटा और भाग गया।
